Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना भारी मंदी के साथ ट्रेड करता दिखा है। मंगलवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 2.40 फीसदी या 2901 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।
