पीयूष बंसल को आज कौन नहीं जानता। एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन, लेंसकार्ट के मालिक और शार्क टैंक इंडिया के ‘शार्क’- पीयूष आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। हालांकि, यहां तक पहुंचने का रास्ता उनके लिए भी आसान नहीं था। पीयूष को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन वह मायूस नहीं हुए। प्रयास करते रहे और अपने जोश-जुनून को खत्म होने नहीं दिया।
