पंचायतीराज चुनाव में टिकट नहीं मिलने की आशंका से रावल समाज में नाराजगी है। इसी को लेकर अजारी के पास पंचलेवल महादेव मंदिर में समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। बैठक में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों पर समाज की अनदेखी का आरोप लगाया गया। समाजबंधुओं ने कहा कि अगर दोनों प्रमुख दल रावल समाज को टिकट नहीं देते हैं, तो समाज निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव लड़वाने और जिताने का फैसला किया। बैठक में राजनीतिक दलों से समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। समाज ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के जरिए अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।