प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदकवीरों से मुलाकात की. उन्होंने 15-17 साल के युवा खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र करते हुए कम उम्र में प्रतिभा पहचानने पर जोर दिया. पीएम ने महिला हॉकी के गोल्ड, बेटियों के 38 पदकों और भारत के ओलंपिक मेजबानी के लक्ष्य का भी उल्लेख किया.