पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में घायल एक युवक को समय पर इलाज नहीं मिला। युवक करीब आधे घंटे तक ट्रोमा वार्ड की ओटी के बाहर स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। इस दौरान ओटी में डॉक्टर दो-तीन बार आए और गए, लेकिन किसी ने भी घायल को नहीं संभाला। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार को शिकायत के बाद ट्रोमा वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल को संभाला और इलाज शुरू किया। लोग घायल को लेकर पहुंचे, फिर चले गए जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर कुछ लोग सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उसे ट्रोमा वार्ड की ओटी के बाहर स्ट्रेचर पर छोड़कर वे चले गए। युवक करीब आधे घंटे तक वहीं पड़ा रहा। इस दौरान ओटी में डॉक्टर दो-तीन बार आए और गए, लेकिन किसी ने भी घायल की सुध नहीं ली। अधीक्षक के फोन के बाद शुरू हुआ इलाज घायल को काफी देर तक बिना उपचार के पड़े देखकर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार को इसकी शिकायत की गई। इस पर अधीक्षक ने तुरंत ट्रोमा वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को फोन किया। इसके बाद घायल को संभाला गया और उसका उपचार शुरू किया गया। जिले के सबसे बड़े बांगड़ हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज से जुड़ने के बाद यहां डॉक्टरों की कमी नहीं है। इसके बावजूद घायल युवक को करीब आधे घंटे तक उपचार नहीं मिला।