भरतपुर नगर निगम बोर्ड की आज पहली बैठक हुई। बैठक सभी पार्षदों ने सफाई, टूटी सड़क, लाइट, कचरे उठाने को लेकर उठाया। मीटिंग में 6 एजेंडा पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कुर्सियों को लेकर दो पार्षद आपस में भिड़ गए। नगर निगम के अधिकारियों न दोनों पार्षदों में बीच बचाव करवाया। बैठक में कई बार लाइट भी गई। जिससे सभागार में अंधेरा छा गया। सभागार में महापुरुषों की तस्वीर लगाने का उठा मुद्दा बैठक में सबसे पहले वार्ड नंबर 16 के पार्षद मोती सिंह ने सभागार से बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर हटाने को लेकर हंगामा कर दिया। पार्षद मोती सिंह आयुक्त से कहा कि आप पढ़े लिखे हो उसके बाद भी आपने सभागार में लगी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर हो हटा दिया। अधिकारियों को इस पर शर्म आनी चाहिए। इस पर सभी पार्षदों ने सभी महापुरुषों की तस्वीर लगाने का मुद्दा उठाया। मेयर के बगल में डिप्टी मेयर और आयुक्त की कुर्सी लगाने का मुद्दा एजेंडा पर चर्चा से पहले सभी पार्षदों ने अपना परिचय दिया। शुरुआत डिप्टी मेयर अंबिका सैनी से हुई। परिचय के बाद वार्ड नंबर 31 के पार्षद भास्कर शर्मा ने मेयर के बगल में डिप्टी मेयर अंबिका सैनी और आयुक्त श्रवण विश्नोई की कुर्सी लगाने का मुद्दा उठाया। पार्षदों के परिजनों को बैठक से बाहर निकाला नगर निगम आयुक्त ने बैठक में बैठे सभी पार्षदों के परिजनों को बाहर निकाला। जिस पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद मोती सिंह ने कहा कि इससे पहले मीटिंग में दबंग पार्षद और उनके परिजनों को बैठने दिया जाता था। इस मुद्दे को लेकर बहस हुई तो, वार्ड नंबर 17 के पार्षद लोकेश सिंह मामले को शांत करवाया। कुर्सी को लेकर दो पार्षदों में झड़प इसके बाद वार्ड नंबर 41 की पार्षद गोपाल कश्यप और वार्ड नंबर 26 पार्षद वीरमति में कुर्सी को लेकर झापड़ हो गई। दोनों में कुर्सियों को लेकर काफी बहस हुई। जिसके बाद नगर निगम के आयुक्त और बाकि कर्मचारी और पार्षदों ने दोनों में बीच बचाव करवाया। ऑटो टिपर का उठाया मुद्दा वार्ड नंबर 26 की पार्षद नीलम जाटव ने बेसहारा बंदरों, सांड, गाय पकड़ने की मांग उठाई। वार्ड नंबर 22 की पार्षद नीतू पंडा ने ऑटो टिपर द्बारा कचरा नहीं उठाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ऑटो टिपर नहीं आने से लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं। काम नहीं करने पर कंपनी पर उठाये सवाल वार्ड नंबर 27 के पार्षद लोकेश सिंह ने सफाई कर्मचारियों के गायब और बिना आये उनकी हाजिरी लगने का मुद्दा उठाया। पार्षद ने सफाई करने वाली कंपनी वी-वॉइस पर सवाल उठाये। साथ ऑटो टिपर ख़राब होने का भी मुद्दा उठाया। पार्षद करेंगे सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का सत्यापन तब आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि बिना पार्षदों के सत्यापन के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नहीं मानी जाएगी। बैठक में वी-वॉइस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाया गया। उनसे साफ सफाई को लेकर पार्षदों ने मुद्दे उठाये। प्रोजेक्ट मैनेजर ने जल्द से जल्द काम में सुधार के निर्देश दिए। 6 एजेंडों पर हुई चर्चा बैठक के बाद मेयर अनुराधा सिंह ने कहा कि आज पहली बैठक में 30 दिवसीय से 100 दिवसीय कार्य योजना पर विचार हुआ है। जिसमें सफाई व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण में मकान जाने वाले लोगों के भूमि आवंटन पर विचार किया गया। यह थे 6 एजेंडा 30 दिवसीय व 100 दिवसीय कार्य योजना पर विचार। हीरादास सर्किल से कुम्हेर गेट तक सड़क की चौड़ाई करण में जिन लोगों की दुकान टूटने से पुनः दुकान आवंटन पर विचार। गोलपुरा रोड व कच्चा फ्लैट आवंटन पर विचार। बी-नारायण गेट से सिरकी वाले हनुमान जी मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण में जिन लोगों की स्वामित्व शुदा भूमि है, उनको मुआवजा देने पर विचार। गोवर्धन गेट स्थित सड़क के चौड़ाई करण में भूखण्ड के बदले भूखण्ड एवं भूमि का मुआवजा देने पर विचार। आर.एन.एफ.सी.डी. ड्रेनेज कार्य को Close 2 3 में Withdraw करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के अनुमोदन पर विचार।
