Pathum Nissanka ODI Tri-Nation Series: पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इस सीरीज के लिए फिट नहीं हो सके हैं। श्रीलंकाई टीम में उनका चयन फिटनेस पर निर्भर था। निसांका कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले महीन इंग्लैंड दौरे पर हैमिस्ट्रिंग में चोट लगी थी। पथुम निसांका की जगह लाहिरू उदारा को वनडे टीम में उनकी जगह शामिल किया गया है।
