झालावाड़ पुलिस लाइन में सोमवार को पेंशन अदालत लगाई गई। एसपी अमित बुढ़ानिया और अतिरिक्त एसपी श्योजीराम मीणा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। बाकी समस्याओं को 10 दिन में हल करने का भरोसा मिला। यह अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। पुलिस कल्याण संस्थान के 40 से 50 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष मुबारिक खान सहित बाबूलाल गोचर, दलपत सिंह, सुरेश पटेल, नईम उल्ला खां, सलीम भाई, लक्ष्मण सिंह, अब्दुल हमीद, चंदमान सिंह, हजारी लाल, रणजीत सिंह, प्रहलाद, तेजकरण, राजेंद्र शर्मा, रशीद भाई और मोड़ सिंह जैसे सदस्य मौजूद थे। एसपी बुढ़ानिया ने संस्थान के भविष्य के कार्यक्रमों में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने संतोष जताया।
