झालावाड़ शहर में गुरुवार, 15 अक्टूबर को हल्दीघाटी फीडर से जुड़े इलाकों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह कटौती करेगा। यह फैसला बिजली सिस्टम के जरूरी रखरखाव और मरम्मत के लिए लिया गया है। विभाग ने बताया कि बिजली सप्लाई को ठीक रखने और बिना रुकावट बिजली देने के लिए यह काम किया जा रहा है। इस दौरान इन इलाकों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कटौती का असर ईवीएम वेयरहाउस, एसीबी ऑफिस, संजीवनी हॉस्पिटल और उसके आसपास की सभी कॉलोनियों पर रहेगा। इसके साथ ही पुष्प विहार, आस्था नगर, गायत्री कॉलोनी, सनसिटी, चौधरी विहार, पाटन रोड, ए.आर. नगर, रुधिरा ब्लड बैंक, गुड़ा गावड़ी और हल्दीघाटी रोड से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
