कांग्रेस ने बारां में पंचायतीराज चुनावों के लिए कमर कस ली है। जिला कांग्रेस कमेटी बुधवार को दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 कोटा रोड स्थित जैन तीर्थ के पास एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी।
संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंगलवार को अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक, पार्किंग और पानी की व्यवस्थाएं देखीं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव संगठन के लिए खास हैं। यह सम्मेलन बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में मदद करेगा।
