कपूरथला के फगवाड़ा में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसे देर रात एक सुविधा केंद्र के पास गोली मारी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फगवाड़ा के सुखचैन नगर निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। उसे गोली लगने के बाद फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कुलदीप को तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज उसने दम तोड़ दिया। फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।