प्रदेश की 5 विधानसभाओं से बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज कांग्रेस में शामिल हुए। पीसीसी में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर उन्हें कांग्रेस जॉइन करवाई। डोटासरा ने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी और लालसोट के भाजपा पदाधिकारियों और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की हैं। इनके आने से पार्टी को पंचायतराज के चुनावों में मजबूती मिलेगी और बीजेपी का इन चुनावों में सूपड़ा साफ होगा। डोटासरा ने कहा कि इनके साथ ही बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग से आईएएस, आईपीएस, आरपीएस और केन्द्र में सेवाएं दे चुके अधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह लोग जानते है कि आज देश में अराजकता, गुंडागर्दी, तानाशाही का माहौल हैं। इन सब के साथ मिलकर हम इनका मुकाबला करेंगे। इस मौके पर सांसद मुरारीलाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर भी मौजूद रहे। इन्होने जॉइन की कांग्रेस
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी में इंजीनियर सुभाष घोघड़, समाजसेवी कमल खटाना, भाजपा जिला पार्षद अमीचंद धानका, पूर्व पार्षद प्रवीन्द्र आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दिलीप यादव, जिला उत्तर के जिला उपाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, मण्डल महामंत्री राकेश पाल सिंह, धर्मवीर सिंह राठौड़, नगर परिषद् पार्षद कृष्ण छावड़ी, कोटपूतली पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश सराधना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोटपूतली मनोज शर्मा, पावटा से पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमावत, सुभाष कुमावत, कोटपूतली से पंचायत समिति सदस्य संतोष यादव, सुधीर यादव, मीनाक्षी घोड़, पूजा यादव, मण्डल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा शीशराम जाट, मण्डल महामंत्री कोटपूतली सुशील यादव ने कांग्रेस जॉइन की। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह शेखावत, रिटायर्ड आईएएस पी. आर. मीणा, रिटायर्ड डीवाईएसपी भंवरलाल मीना, रिटायर्ड डिप्टी शिवजीराम मीना, पूर्व प्रधान रामदयाल, पूर्व सरपंच मांगीलाल मीना, रिटायर्ड आरएएस गिरिराज प्रसाद बैरवा, रिटायर्ड डॉयरेक्टर गृह मंत्रालय टोडाभीम आर. सी. मीना, पूर्व आरपीएसएसी सदस्य सुरजीत मीना, रिटायर्ड आईएएस कैलाश मीना, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीलाल, युवा कार्यकर्ता कैलाश मीना सहित 400 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
