भरतपुर। जिले में वैर कस्बे के पास पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के क्रशर प्लांट पर रविवार शाम 70-80 लोगों की ओर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके बॉडी गार्ड गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल वैर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व विधायक को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया।