राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में बरसात हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। लूणकरणसर के चक 263 आरडी में एक मकान पर बिजली गिरी, जिससे लाइट फिटिंग और टाइलें क्षतिग्रस्त हो गई। जैसलमेर में भी रविवार शाम को 7 बजे मौसम बदला और नहरी इलाके के 192 आरडी एसबीएस में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ के एरिया में 20MM तक बरसात हुई। बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक इन जिलों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 13 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सबसे पहले देखिए- मौसम से जुड़ी PHOTOS… मौसम के बड़े अपडेट्स ओले गिरे, आंधी के साथ तेज बारिश: बीकानेर संभाग में शनिवार रात से मौसम में बदलाव हुआ और रुक-रुककर अलग-अलग एरिया में बारिश हुई। श्रीगंगानगर के करणपुर में 20MM, मिर्जेवाला में 14MM, श्रीगंगानगर शहर में 18MM, हिंदूमलकोट में 18.6MM और केसरीसिंहपुर में 17MM बरसात हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और झुंझनूं के कुछ एरिया में भी बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बीकानेर के लूणकरणसर एरिया में कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर में पारा गिरा, गर्मी से राहत: जयपुर में रविवार को दिन-रात के तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट हुई। हल्की हवा चलने से यहां गर्मी से राहत रही। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। आगे कैसा रहेगा मौसम