IND vs AUS, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम बागडोर मिचेल मार्श संभालेंगे। दोनों टीमों का पिछले कुछ मैचों में दमदार प्रदर्शन रहा है। दोनों टीमों ने अपने-अपने पिछले 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8-8 मैच जीते हैं और एक-एक मैच में शिकस्त झेली है। वहीं, भारत का एक टी-20 मैच टाई रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।