अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार हासिल किया है। लेकिन इस फैसले के कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अपनी जरूरतों के लिए रूस से डीजल खरीदेगा। इससे भारत को अमेरिकी नीति में दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। भारत पर भी रूस से तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा चुका है।
