जमैका में कैटेगरी-5 हरीकेन ‘मेलिसा’ ने मंगलवार को भारी तबाही मचाई, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़, तेज हवाओं और समुद्री लहरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने इसे “ऐतिहासिक आपदा” बताया और देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
