Rajasthan : राजस्थान में राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में योगेन्द्र सिंह शक्तावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अंजली कौशिक को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा राजेश पंवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चार सह-अध्यक्ष पदों पर गायत्री राठौड़, सतीश कुमार खांडल, रतनाराम ठोलिया और अनामिका सांदु का निर्वाचन हुआ है। इन चुनावों के परिणामों के साथ ही राजस्थान बार काउंसिल के नेतृत्व और प्रतिनिधित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीआई सदस्य के निर्वाचन को राज्य के अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।