राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में 10 अक्टूबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। लोक अदालत का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के.अग्रवाल करेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट स्तर पर बनाई गई 4 बेंचों में मामलों की सुनवाई की जाएगी। लोक अदालत के जरिए लंबित मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण पर जोर रहेगा। इस मौके पर हाईकोर्ट के सभी जज मौजूद रहेंगे। दो सत्रों में होगी मामलों की सुनवाई मामलों की सुनवाई दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आपसी सहमति और सुलह से मामलों का जल्दी और प्रभावी ढंग से निपटारा करना है।
