बीकानेर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के चलते कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया गया है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाएं अब 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले ये परीक्षाएं 15 से 27 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के चलते शिक्षा विभाग को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।