लुधियाना जिले के खन्ना स्थित गांव माजरी रसूलड़ा में शोक का माहौल है। गांव के 30 वर्षीय नवजोत सिंह औजला की दुबई में मौत हो गई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। नवजोत के साथियों ने परिवार को उसकी मृत्यु की सूचना दी। नवजोत लगभग चार साल पहले दुबई गया था। परिवार के अनुसार, कम जमीन होने के कारण वह वहां मेहनत-मजदूरी करता था। वह दो महीने पहले ही दुबई गया था और 28 अक्टूबर को भारत लौटने वाला था। साथियों ने फोन करके दी परिवार को सूचना 26 अक्टूबर को उसके साथियों ने परिवार को फोन पर बताया कि नवजोत अपने कमरे में मृत मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार कर रहा था घर आने का इंतजार नवजोत अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और मासूम बेटा उसके भारत आने का इंतजार कर रहे थे। उसने कुछ दिन पहले बताया था कि वह 28 अक्टूबर बर को घर आ रहा है। उसके आने से पहले परिवार को मौत की खबर मिली। खबर मिलते ही बूढ़े माता-पिता की हालत बिगड़ गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सदमे में हैं। सरकार से अपील पार्थिव शरीर भारत लाया जाए गांव के लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि नवजोत का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए और इस कठिन समय में परिवार की हर संभव मदद की जाए, ताकि उसे अपने गांव की मिट्टी में अंतिम विदाई दी जा सके।