जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से राष्ट्र का पुनर्निर्माण किया और बिखरे हुए भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का विलय कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार किया।
