Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी में लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि छोटी सी अवधि में ही अपना धैर्य खो देते हैं। हर दिन अपने निवेश को चेक करते रहना और थोड़े से नुकसान में हतोत्साहित होकर निवेश रोक देना या पैसा निकाल लेना सही तरीका नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, म्यूचुअल फंड एसआईपी को लॉन्ग टर्म के टार्गेट के लिए देखना चाहिए। लंबे समय तक निवेशित रहकर ही यहां बड़ा फंड बनाया जा सकता है।
