फागी (जयपुर)। निकटवर्ती डालनिया गांव में रविवार को बेर तोड़ने गए तीन बच्चों की फार्म पॉण्ड में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।