रूपनगर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान गुरनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह के निर्देश पर नशों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान सभी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में गांव दुगरी निवासी दविंदर सिंह और मोरिंडा निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कमल और गांव कागर निवासी परमानंद शामिल हैं। पराली जलाने की रोकथाम पर कार्रवाई जारी इसके अतिरिक्त जिला पुलिस पराली जलाने की रोकथाम के लिए भी सक्रिय है। पुलिस ने जिले के विभिन्न गांवों में जांच की और किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने हेतु सेमिनार आयोजित किए। एसएसपी ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के लिए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की लोगों से खास अपील वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या स्मगलिंग से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो वे सेफ पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 (व्हाट्सएप चैटबॉट) या जिला पुलिस के आधिकारिक नंबरों पर साझा करें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
