चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर एडीएम अर्पिता सोनी ने बुधवार को सोमासी गांव के सेठ श्रीराम बल्लभ गौरीसरिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे-मील (एमडीएम) और पोषाहार व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम ने विद्यार्थियों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन मिले। भोजन बनाने और परोसने में साफ-सफाई के सभी मानकों का पालन हो। इस दौरान उन्होंने स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधाओं और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया। एडीएम सोनी ने एमडीएम, नामांकन, स्कूल के सामान, उनके रखरखाव, रिकॉर्ड रखने और साफ-सफाई को सही रखने के निर्देश दिए। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन ने स्कूल की व्यवस्थाओं और पोषाहार इंचार्ज पुष्पा कुमारी ने एमडीएम से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर उम्मेद सिंह, रविकांत बेनीवाल, पंकज पाटवाल और भंवरलाल बुडानिया भी मौजूद थे।
