झालावाड़। राजस्थान में आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कोलाना एयरपोर्ट पर आयोजित संगठनात्मक संवाद बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में झालावाड़ और बारां जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री का 29 सितंबर को झालावाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम निर्धारित था, जिसमें पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
