उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है. अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सामने शर्त रखते हुए साफ कर दिया है कि केवल मांगों से नहीं, बल्कि ‘विनिंग कैंडिडेट’ और उम्मीदवारों के ठोस नाम देने पर ही सीटें दी जाएंगी.
