उदयपुर। जिले में शनिवार को तेज रफ्तार कार का भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरे लेन में चली गई। वहीं सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रेलर चालक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
