Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर में पुलिस और एक वांछित गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मतेवाल गांव में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। पंजाब पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर हरमनबीर सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से बाल-बाल बच गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अचानक हालात बदल गए थे।। जिस गैंगस्टर की तलाश में पुलिस टीम पहुंची थी, वहां पहुंचते ही मामला सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा। कुछ ही देर में गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी और पुलिस टीम को भी मोर्चा संभालना पड़ा।