छोटे शहर की वो बेटियां जो कभी दूसरों के पहनावे और लाइफस्टाइल को ‘जज’ करती थीं, बड़े शहर की PG लाइफ में कदम रखते ही उनकी पूरी दुनिया ही बदल गई! 17 साल की उम्र में खौफनाक हादसों का सामना करने से लेकर बीमारी में अकेले दवाई तक न मिलने की बेबसी… नोएडा के पीजी की चारदीवारी में कैद इन बेटियों की आपबीती उस कड़वे सच को उजागर करती है, जिसे बड़े शहरों का ग्लैमर अक्सर छुपा लेता है.