Stock Market Today 24th September 2026: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 556 अंक की गिरावट के साथ 74,272 पर खुला। जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ता गया, बाजार में गिरावट भी बड़ी होती गई। दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.66 फीसदी या 1242 अंक की गिरावट के साथ 73,585 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 1.64 फीसदी या 383 अंक की गिरावट के साथ 23,065 पर ट्रेड करता दिखा।
