राजस्थान में भिवाड़ी के चोपानकी थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में सेंधमारी की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर 27 लाख 66 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। चोरों ने पहले बूथ का शटर तोड़ा, फिर एटीएम मशीन काटकर नकदी से भरी ट्रे ले गए। गैस कटर से काटकर ट्रे निकाल ले गए चोपानकी थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया- पुलिस को लगभग 9 बजकर 28 मिनट पर सूचना मिली कि चोर एटीएम ले गए है। मौके पर पहुंच कर देखा तो एटीएम का गेट एक से डेढ़ फीट ऊपर था। अंदर देखा तो पता चला कि चोर गैस कटर से काटकर एटीएम की ट्रे निकाल कर ले गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मंगवाया गया। सीसीटीवी से पता चला कि सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर एक गाड़ी आकर रुकती है। चार- पांच लड़के उतर कर एटीएम का शटर तोड़कर ट्रे ले जाते है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने जांच शुरू की। अभी तक नहीं हुई चोरों की पहचान पुलिस एटीएम बूथ और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर किस गाड़ी से आए थे। भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। यह भी पढ़ें 6 मिनट में एटीएम को गाड़ी से बांधकर उखाड़ा, VIDEO:29 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश; 12 घंटे पहले मशीन में डाला था पैसा चूरू के सुजानगढ़ में बुधवार देर रात बदमाशों ने लोहे के तार से बांधकर गाड़ी की मदद से पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया। मात्र 6 मिनट में मशीन में रखे 29 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। (यहां पढ़े पूरी खबर)