जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कार, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग का धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई। करीब 10 दमकलों ने 2 दर्जन से ज्यादा फेरे लगाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप में खड़ी थीं 50 से ज्यादा कारें हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग फैलने से पहले फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस ने कई कारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर ऑफिसर उषा शर्मा ने बताया कि करीब 10 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका सांगानेर सदर थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कई कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। …. ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 25 दुकानें जलीं:धुएं का गुबार छाया, साढ़े 7 घंटे में पाया काबू; अंदर रखे थे 5 सिलेंडर जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…
