Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 363 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले कई हफ्तों से ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करने के बाद इस हफ्ते सोने में काफी मुनाफावसूली हुई है। इस हफ्ते सोने के भाव करीब 5 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। गोल्ड ईटीएफ में भी जमकर निकासी हुई है। आज अमेरिका में महंगाई से जुड़ी प्रमुख रिपोर्ट जारी होने वाली है। यह भी सोने की कीमतों को प्रभावित करेगी।
