जैसलमेर। राजस्थान में नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को जैसलमेर में पत्रकार वार्ता के दौरान कल्ला ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी निकाय चुनाव में अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।