बांसवाड़ा। उदयपुर से बांसवाड़ा आती राजस्थान रोडवेज बस में शुक्रवार शाम छह बजे एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। बस चालक-परिचालक ने करीब 10 किमी पहले न सिर्फ सुरक्षित प्रसव करवाया, बल्कि गाड़ी दौड़ाकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा दी। वहां जच्चा-बच्चा को भर्ती करवा दिया गया।