प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अल्बर्ट हॉल पर ‘एक दीप आशीर्वाद का’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 50 हजार दीये जलाए गए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में प्रदेश ऑफिस के साथ ही अमर जवान ज्योति पर दीया जलाया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन कर दीपक जलाए और आरती में शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। जोधपुर भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाए और आतिशबाजी भी की। जयपुर में बीजेपी पार्षदों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बाड़ेबंदी में रखे गए पार्षदों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिसोर्ट के बैक एरिया में सफाई करके स्वच्छता की शपथ की। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए। CJP के नेशनल कन्वीनर आशुतोष रांका ने बताया- राजस्थान सरकार ने प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की है। इसके तहत CJP ने भी दीए जलाए। देखिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम के PHOTOS… मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे पूजा-अर्चना कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शाम करीब 6 बजे झाड़खंड महादेव मंदिर में दीया जलाया और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में जयपुर में हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह शरीफ के बाहर दीया जलाया जाएगा। PM मोदी के जन्मदिन पर 6 फीट का केक काटा जयपुर के जयसिंहपुरा खोर स्थित घुमंतू बस्ती में 6 फीट का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने केक काटकर बच्चों को खिलाया। इस दौरान स्वच्छता महारैली निकाली गई और साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद घर-घर जाकर स्वच्छता का निरीक्षण किया गया और साफ-सुथरे घरों की महिलाओं को स्वच्छता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करना जरूरी सत्ता और संगठन एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगा, जिसमें सेवा से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय की है। साथ ही सभी कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो, रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
