प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पठानकोट पहुंचे भाजपा नेताओं ने दीपोत्सव मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और कल से शुरू हो रही राज्यव्यापी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान केवल ढिल्लों और अश्वनी शर्मा ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। जिसके बाद पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर 1100 दीये जलाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य पहुंचे। जिनकी ओर से दीपोत्सव में सहयोग किया। भाजपा ही पंजाब को नशा मुक्त बना सकती है – ढिल्लों
भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और 2047 तक नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने के संकल्प की ओर बढ़ रहा है। नशा मुक्त पंजाब यात्रा: उन्होंने बताया कि पंजाब में नशा एक बड़ा अभिशाप बन चुका है, जिससे राज्य की मां-बहनें रोने पर मजबूर हैं। इसके खिलाफ कल से 4 अलग-अलग स्थानों (माधोपुर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो) से यात्रा शुरू हो रही है। बिना किसी झंडे-बैनर के सामाजिक यात्रा: केवल ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा में कोई राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाएगा और न ही कोई पार्टी का झंडा या गुलदस्ता होगा, यह पूरी तरह से जनता और युवाओं को नशामुक्त करने की मुहिम है। 2 साल में नशा खत्म करने का संकल्प: उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी से गैंगस्टर और बंगाल से नक्सलवाद खत्म किया गया, उसी तरह भाजपा पंजाब से नशे को जड़ से उखाड़ेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया है कि भाजपा सरकार आने पर 2 साल के भीतर पंजाब से नशे का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का स्वरूप पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अश्विनी शर्मा ने पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मना रहा है और उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहा है। पठानकोट को रेलवे स्टेशनों की सौगात: अश्विनी शर्मा ने कहा कि पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। कैंट स्टेशन के नवीनीकरण का टेंडर भी बहुत जल्द जारी होने वाला है। 1100 दीप जलाकर मनाई खुशियां: इस मौके पर प्रभारी सतीश पूनिया, केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में 1100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।