अलवर में महिला से मिलने गए फिजियोथेरेपिस्ट को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ आए दो युवकों ने फिजियोथेरेपिस्ट को किडनैप करके गाड़ी में ले गए। एक मकान में ले जाकर 4 घंटे बंधकर बनाया। महिला के साथ डॉक्टर की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 लाख रुपए मांगे, मना करने पर कपड़े उतारकर पीटा। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट को रास्ते में गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। घटना 22 अक्टूबर की है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब 4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला… 1. धोखे से बुलाकर बंधक बनाया
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया- बुधवार शाम करीब 5.30 बजे फिजियोथेरेपिस्ट करनी सहाय के मोबाइल पर महिला शहरुना का फोन आया। महिला ने डॉक्टर को इलाज के बहाने आरटीओ ऑफिस के गेट के पास अपने घर पर बुलाया। 2. आरोपियों ने मिलकर डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए
सुधीर चौधरी ने बताया- डॉक्टर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में हीटिंग पैड रखकर बहरोड़ रोड पर आरटीओ ऑफिस जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, जहां पर शहरुना नाम की महिला मिली, डॉक्टर के साथ गाड़ी में पीछे वाली सीट पर बैठ गई। डॉक्टर को आरटीओ ऑफिस के गेट के पास स्थित अपने घर ले गई। कमरे में बैठा दिया, तभी 3 व्यक्ति और आ गए। आरोपियों ने डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। अंडरवियर में खड़ा कर दिया। महिला के साथ डॉक्टर का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाया। 3. हम तुझे बलात्कार के मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देंगे
सुधीर चौधरी ने बताया- आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और रुपए भी छीन लिए। 30 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा- यदि हमें इतने रुपए नहीं दिए तो हम तुझे बलात्कार के मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देंगे। डॉक्टर को जान से मार देने की धमकी दी। 4. डॉक्टर को धक्का मारकर नीचे गिराया
सुधीर चौधरी ने बताया- आरोपियों ने डॉक्टर को गाड़ी में बैठाकर पड़ीसल की तरफ ले गए, जहां पर महिला ने डॉक्टर को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। डॉक्टर ने तुरंत शिवाजी पार्क थाने के थानेदार विनोद सामरिया को कॉल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों- वसीम खान उर्फ मूसा (18), प्रियांशु चौधरी उर्फ गोंधू (21) और शरुना (33) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी प्रियांशु अपनी पहचान छुपाने के लिए गंजा हो गया था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले से सक्रिय है, पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।