डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बुधवार सुबह करीब 5 बजे डंपर और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कार ड्राइवर भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव अंदर फंस गए। पुलिस को बॉडी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में पति-पत्नी, बेटी और चालक थे सवार जानकारी के अनुसार कार में लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और ड्राइवर रामाकिशन (35) सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। तुलसी कासेड़ा (डीडवाना-कुचामन) उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम (नर्स) थी। घर लौटते समय उनकी कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS कार में बुरी तरह फंसे थे शव आमने-सामने हुई टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। चार डेडबॉडी अंदर बुरी तरह फंस गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सीडेंट के करीब आधा घंटे बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। चारों बॉडी नावां उपजिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। नावां थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया – हादसे के बाद डंपर को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार में रखी ज्वेलरी और कैश से भरा बैग गायब लक्ष्मणसिंह के बेटे अजय सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- माता-पिता, बहन और ड्राइवर कार में रानोली (रायपुर) से पालड़ी लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे मिठड़ी बाइपास चौराहा स्थित GSS के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अजय सिंह ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और कैश से भरा बैग गायब है। अजय सिंह ने डंपर ड्राइवर और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनपुट सहयोग:- कमलेश पारीक। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.. 195-की स्पीड में डंपर में घुसी एसयूवी,किसान की मौत,VIDEO:हादसे के समय फेसबुक लाइव कर रहा था, दो महीने पहले खरीदी थी गाड़ी टोंक में 195 की स्पीड से जा रही एसयूवी कार आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में कार मालिक की मौत हो गई, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़िए…