बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के नतीजों में हार-जीत का मार्जिन चौंकाने वाला रहा। वार्ड 55 में कांग्रेस की जीत एक तरफा रही। भीमसिंह 1265 वोट से जीतें। वहीं वार्ड नंबर 8 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर में बीजेपी 5 वोट से जीती। वार्ड संख्या 10 में बीजेपी के झामनसिंह ने कांग्रेस के वीरसिंह को 6 वोट से हराया। वार्ड संख्या 28 से राणुलाल ने विक्रम कुमार मेहता को मात्र 3 वोट से शिकस्त दी। वार्ड नंबर 21 में बीजेपी और कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंचे गई। टक्कर निर्दलीय पोकर सिंह और दलाराम के बीच हुई। पोकरसिंह ने दलाराम को हराया। चार बार के पार्षद दमाराम माली ने पूर्व सभापति दीपक माली को 198 से हराया। वार्ड संख्या 25 से यूपीएससी की तैयारी करने वाली अलीशा 261 वोट से जीती। वहीं आरएएस का एग्जाम दे चुकी खुशबू आचार्य 122 वोटों से जीती। पढ़िए- किस वार्ड में कितने अंतर से जीते प्रत्याशी बाड़मेर और बालोतरा निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बाड़मेर में 15 साल बाद भाजपा को बहुमत:नगर परिषद के 55 में से 29 वार्डों में जीती; चौहटन में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने बढ़त बनाते हुए 29 वार्डों में जीत दर्ज की है। पार्टी ने करीब 15 साल बाद बहुमत हासिल किया है। जबकि कांग्रेस को 21 वार्डों में जीत मिली है। वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। पूरी खबर पढ़िए
