Bhai Dooj Gifts: 5 दिन के दिवाली फेस्टिवल का आज आखिरी दिन यानी भाई दूज है। कुछ रिश्ते, जैसे भाई-बहन के बीच का बंधन, कभी पुराने नहीं होते। भाई दूज भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। देशभर में आज भाई दूज मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे शुरू हुई और 23 अक्टूबर को रात 10:46 बजे समाप्त होगी। भाई दूज का तिलक मुहूर्त 23 अक्टूबर को दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर आप अपने भाई या अपनी बहन को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
