Gold Price Today: पिछले 3 दिन में सोने की कीमत में काफी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 20 तारीख को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह कीमत आज गुरुवार, 23 अक्टूबर को घटकर 1,23,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गोल्ड (995) आज 1,23,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, गोल्ड (916) 1,13,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, गोल्ड (750) 92,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और गोल्ड (585) 72,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
