भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 700 अंक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। लेकिन धीरे-धीरे बाजार ने अपनी अधिकांश बढ़त खो दी। सेंसक्स आज 0.15 फीसदी या 130 अंक की बढ़त लेकर 84,556 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.09 फीसदी या 22 अंक की बढ़त लेकर 25,891 पर बंद हुआ।
