Developed Rajasthan: जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने भी बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘विकसित राजस्थान @ 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है। यह दस्तावेज़ राज्य को विकसित देशों की तर्ज पर आगे बढ़ाने की दिशा में रोडमैप का काम करेगा। अगस्त में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इसे अनुमोदित किया जा चुका है।
