Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में मौसम में बदलाव का असर अब दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी की मात्रा में सुधार दर्ज किया गया है।