हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे में प्रसिद्द मां ब्राह्मणी के ऐतिहासिक मंदिर में 20 अक्टूबर को दो अज्ञात चोरों ने लगभग दस किलो चांदी की माता की मूर्ति, मुकुट व छत्र चोरी कर ले गए, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। चोरी की वारदात को अंजाम दिए 3 दिन बीतने के बाद भी चोर पुलिस की पहुंच से दूर नजर आ रहे हैं।
