BRICS समिट को लेकर दिल्ली का मशहूर चांदनी चौक भी अपने अंदाज में तैयार है. यहां जलेबी और जूलरी के कारोबारियों ने चीन से बढ़ते व्यापारिक रिश्तों को देखते हुए चीनी भाषा सीखनी शुरू कर दी है. मकसद साफ है- मेहमानों से सीधा संवाद, बेहतर कारोबारी रिश्ते और चीन के बाजार में नई संभावनाओं की तलाश.