मध्य प्रदेश के सीधी में एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पानी से भरा नाला पार करता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने उसे सस्पेंड कर दिया. दरअसल, पटवारी फसल नुकसान का जायजा लेने गांव जा रहा था.